{"_id":"6a7a19a88190565fe90864d8","slug":"teenager-loses-life-in-video-game-dispute-sitapur-news-c-102-1-slko1037-161861-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वीडियो गेम के विवाद में किशोर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वीडियो गेम के विवाद में किशोर की जान गई
Tue, 11 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। वीडियो गेम खेलने के दौरान हार-जीत को लेकर हुए विवाद में 14 वर्षीय आयान की हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराने सीतापुर स्थित कमेला मोहल्ले की है। आरोप है कि विवाद के बाद दो युवकों ने किशोर और उसके साथ मौजूद युवक पर नुकीले पंच और चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मस्जिद के मौलाना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कमेला मोहल्ला निवासी मोहम्मद दानिश (32) अपने रिश्ते के भाई आयान (14) के साथ मोहल्ले में संचालित वीडियो गेम पार्लर में गेम खेल रहे थे। वहां सरदार फार्म निवासी सलीम और मस्जिद के मौलाना शोएब भी मौजूद थे। गेम खेलने के दौरान हार-जीत को लेकर चारों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सलीम और शोएब ने दानिश और आयान पर हाथ में पहनने वाले नुकीले पंच और चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। आयान की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शोएब और सलीम को गिरफ्तार कर लिया।