{"_id":"5ffde0ee8ebc3e33bf2f5cfc","slug":"teasing-the-girl-student-put-a-photo-on-social-site-sitapur-news-lko559537584","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी, सोशल साइट पर डाली फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी, सोशल साइट पर डाली फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके की एक छात्रा ने युवक पर छेड़खानी व फोटो को सोशल साइट पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिधौली कोतवाली इलाके के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि वह गांव से सिधौली के एक कॉलेज को पढ़ने जाती है। इस बीच रास्ते में आए दिन उसी के गांव का निवासी मिथलेश कुमार छेड़छाड़ करते हुए अश्लील टिप्पणी करता है।
छात्रा ने बताया कि जब उसने घर में इसकी शिकायत की तो माता-पिता ने मिथलेश के घर वालों से शिकायत की। शिकायत पर आरोपी के परिवार वाले झगड़े पर उतारू हो गए। आरोप है कि एक दिन जब वह अपने खेत जा रही थी, तभी आरोपी ने उसकी फोटो खींच कर सोशल साइट पर डाल दी, जिससे छात्रा की काफी बदनामी हुई। छात्रा ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर उमाकांत दीपक ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।