{"_id":"654bb06ffbace924710564d4","slug":"team-of-tehsil-and-block-wise-officers-will-provide-protection-to-the-cows-sitapur-news-c-102-1-slko1052-5178-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तहसील व ब्लॉकवार अफसरों की टीम गोवंशों का कराएगी संरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तहसील व ब्लॉकवार अफसरों की टीम गोवंशों का कराएगी संरक्षण
Wed, 08 Nov 2023 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बड़ी संख्या में गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। इससे फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। छुट्टा घूम रहे गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में 31 दिसंबर तक संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए डीएम ने तहसील और ब्लॉक स्तर पर छह विभागों के अफसरों की टीम गठित की है।
छुट्टा घूम रहे गोवंशों को पकड़कर संरक्षित करने के लिए 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलेगा। इस काम को बेहतर ढंग से करने के लिए प्रशासन, पुलिस, विकास, पंचायती राज, निकाय और पशुपालन विभाग के जिम्मेदार अफसर व कर्मियों की तैनाती की गई है।
तहसील स्तर एसडीएम की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है। इसमें पुलिस उपाधीक्षक, संबंधित खंड विकास अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, अधिशासी अधिकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विकास खंड स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है। इसमें थानाध्यक्ष, पशु चिकित्साधिकारी, एडीओ पंचायत, लेखपाल, सचिव और पशुधन प्रसार अधिकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। सीवीओ डाॅ. पीएन शुक्ला ने बताया कि दोनों टीमों का गठन डीएम अनुज सिंह ने किया है। टीम गोवंशों के संरक्षण के लिए 31 दिसंबर तक प्रतिदिन अभियान चलाएं।