{"_id":"39dd8803a4b15ce0c9cf83357fe950dc","slug":"teacher-beaten-student-for-some-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी छात्रा से विवाद पर टीचर ने छात्र को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी छात्रा से विवाद पर टीचर ने छात्र को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रीजेंसी पब्लिक स्कूल के शिक्षक ने एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी। शिक्षक की पिटाई से छात्र के चेहरे पर काफी चोटें आईं हैं। साथ ही घूसे मारने से छात्र बेहोशी की हालत में आ गया।
विज्ञापन
घबराए स्कूल प्रशासन ने छात्र का स्कूल में ही उपचार किया, जब छात्र घर पहुंचा तो उसने आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला जानकारी में आया है, पर तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
खैराबाद के माखूपुर निवासी मोहिनी मिश्रा पत्नी मनीष मिश्रा का कहना है कि उसका पुत्र देवाशीष (15) रीजेंसी पब्लिक स्कूल कनवाखेड़ा में कक्षा-आठ का छात्र है। आरोप है कि शनिवार को उसको मामूली बात पर स्कूल के शिक्षक अल्तमस ने बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
पेट में भी घूसे मारे गए। जिससे वह बेहोशी की हालत में आ गया। बाद में बर्फ आदि से संेकाई कर स्कूल में ही उपचार किया गया। जब छात्र घर पहुंचा तो उसने परिवारीजन को पूरी बात बताई। जिसके बाद मोहिनी मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि फोन से घटना की जानकारी दी गई है। तहरीर अाने पर मामले की कार्रवाई की जाएगी। रीजेंसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अहमद जैदी का कहना है कि बच्चे का साथी छात्रा से विवाद हुआ था। बात बढ़ने पर शिक्षक द्वारा उसे पीटने की शिकायत मिली थी। जिसकी वजह से शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।