{"_id":"645ff04f4cf3398a9505b774","slug":"taking-updates-on-phone-sitapur-news-c-13-1-232689-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फोन पर लेते रहे अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फोन पर लेते रहे अपडेट
Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। निकाय चुनाव का रिजल्ट जानने को लेकर हर किसी में उत्सुकता बनी रही। सुबह से ही लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। वह पल-पल की अपडेट लेते रहे। कोई व्हाट्सएप से जानकारी लेता तो कोई फोन करके अपने निकाय क्षेत्र के रिजल्ट के लिए परेशान रहा।
सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ हो गई। पहले राउंड के नतीजे करीब 9.30 बजे आए। ऐसे में लोग सुबह से ही अपने निकाय का रिजल्ट जानने का लेकर बेकरार रहे। पहले वह निकाय के अध्यक्ष का रिजल्ट पूछते, उसके बाद वार्ड का रिजल्ट जानने की कोशिश करते। सोशल मीडिया पर ही अधिकतर लोग सक्रिय रहे। जब तक रिजल्ट घोषित नहीं हो गए तब तक यह सिलसिला चलता रहा।
फेक न्यूज भी खूब चली
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज भी खूब चलती रही। कोई भाजपा तो कोई सपा को जिताने के लिए फेक न्यूज चलाता रहा। कोई पांच सौ वोटों से शहर में भाजपा की सरकार बनाता तो कोई सपा को बढ़त दिलाता। सोशल मीडिया पर लोगों ने इन खबरों का खंडन भी किया।