फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Take inspiration from Dr. Mukherjee's ideals

डॉ. मुखर्जी के आदर्शों से लें प्रेरणा

Wed, 23 Jun 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from Dr. Mukherjee's ideals
सीतापुर। भाजपा कार्यालय और जिले के सभी बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 68वां बलिदान दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी संसदीय समिति के चेयरमैन व सांसद राजेश वर्मा ने डॉक्टर मुखर्जी को आधुनिक राजनीति का आदर्श पुरुष बताया। जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी के आदर्शों व विचारों से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री देश हित के लिए काम कर रहे हैं। बलिदान दिवस पर जिले में सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर विश्राम सागर राठौर, राजेश्वर रस्तोगी, संजय मिश्रा, इंदू सिंह चौहान, राजेश शुक्ला, रमेश भार्गव, नैमिष रतन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed