फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Swati tested Kovid and preparations for political battle

स्वाति ने परखी कोविड और सियासी जंग की तैयारी

Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Swati tested Kovid and preparations for political battle
सीतापुर/ सिधौली। जिले की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह का गुरुवार का दौरा कई मायनों में अहम रहा। उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण कर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का हाल जाना। इसके अलावा सिधौली के एक गेस्ट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके उन्होंने चुनावी तैयारियों की थाह ली। प्रभारी मंत्री ने गोंदलामऊ ब्लॉक कार्यालय का भी निरीक्षण किया, दिवंगत भाजपा नेता रामकरन रावत के घर पहुंचकर श्रद्धाजंलि दी।
विज्ञापन

सुबह करीब 10:30 बजे प्रभारी मंत्री का काफिला सिधौली सीएचसी पहुंचा। यहां उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की गई अस्पताल की तैयारियों को देखा। वैक्सीनेशन सेंटर और सर्जिकल वार्ड आदि का निरीक्षण किया। कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पताल में बच्चों के लिए बेड की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

मंत्री ने ब्लॉक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके शासन की मंशा अनुरूप विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने के निर्देश दिए। इससे पहले वह दिवंगत भाजपा नेता रामकरन रावत के घर गईं। वहां उन्होंने उनको श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद उन्होंने गेस्ट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव पर मंथन करके जिले में पार्टी की तैयारियों की थाह ली। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, बच्चे बाजपेयी, रोहित भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली में फंस गई एसडीएम की गाड़ी
गोंदलामऊ (सीतापुर)। प्रभारी मंत्री गोंदलामऊ ब्लॉक कार्यालय गईं तो थीं, विकास कार्यों की समीक्षा करने, लेकिन परिसर का हाल देखकर उनके होश उड़ गए। ब्लॉक परिसर में बनी नाली में एसडीएम की गाड़ी फंस गई। कर्मचारियों ने धक्का लगाकर गाड़ी को नाली से बाहर निकाला। प्रभारी मंत्री ने ब्लॉक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों का हाल जाना।

उन्होंने क्षेत्राधिकारियों को रोजाना थानों का निरीक्षण करके सुलह-समझौता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा मामले निपटाने के निर्देश दिए। लघु सिंचाई विभाग से बोरिंग की सूची तलब की। पौधों के सर्वाइवल रेट की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। मौके पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, सीडीओ अक्षत वर्मा, डीडीओ राकेश पांडेय के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed