{"_id":"57e570a54f1c1b3176a8234e","slug":"sukhwant-donates-his-eyes-after-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखवंत ने दो के जीवन में किया उजियारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखवंत ने दो के जीवन में किया उजियारा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमित्रा मॉडर्न एकेडमी की प्रधानाचार्या सुखवंत बाजवा की आंखों से दो लोगों की दुनिया रोशन होगी। अंतिम इच्छा के रूप में परिवारीजनों ने गुरुवार देर रात उनके निधन के बाद उनकी दोनों कॉर्नियां दान कर दीं।
विज्ञापन
शहर के आर्य नगर निवासी यशवंत सिंह की पत्नी सुखवंत बाजवा (75) ने गुरुवार देर रात अंतिम सांस ली। वे निधन से पहले ही परिवार से नेत्रदान की इच्छा जता चुकी थीं। सूचना पर अस्पताल से डॉक्टरों की टीम आर्य नगर पहुंची और उनकी कॉर्नियां सुरक्षित कीं। जिनको आंख अस्पताल की आई बैंक में जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, प्रधानाचार्या के निधन से उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्कूल के अध्यापकों व बच्चों ने शोक जताया और दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन