{"_id":"67bcc62b1351fdd489025c9e","slug":"student-found-hanging-before-board-exam-sitapur-news-c-102-1-slko1055-127665-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बोर्ड परीक्षा से पहले फंदे से लटकता मिला छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बोर्ड परीक्षा से पहले फंदे से लटकता मिला छात्र
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। इलाके के परसेहारा गांव में सोमवार को एक इंटरमीडिएट के छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक के मामा ने आरोप लगाया कि फीस न जमा होने का हवाला देकर विद्यालय ने छात्र को बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं दिया। इससे आहत होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली।
पिसावां थाना क्षेत्र के रतौसिया गांव निवासी सचिन (18) बीते दो सालों से महोली के परसेहरा गांव में स्थित अपने ननिहाल में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। छात्र के नाना मूलचंद ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं, सचिन के चचेरे मामा पवन ने बताया कि सचिन कोतवाली क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में स्थित कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को दूसरी पाली में उसका पेपर था। रविवार को वह प्रवेश पत्र लेने विद्यालय गया था, लेकिन फीस न जमा होने का हवाला देकर उसे प्रवेश पत्र नहीं दिया। इस बात से वह काफी आहत था। इंस्पेक्टर विनोद मिश्र ने बताया कि परिजनों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को नकारा
पाल्हापुर विद्यालय के प्रबंधक के पुत्र शिक्षक कौशल वर्मा ने बताया कि उनका विद्यालय सिर्फ हाईस्कूल तक है। सचिन ने हाईस्कूल तक ही उनके यहां पढ़ाई की है। वह इंटरमीडिएट कहां से कर रहा था, इसकी जानकारी उनको नहीं है। हालांकि, स्थानीय सूत्र बताते हैं कि वह छात्रों को इंटरमीडिएट तक पास कराने का दावा करते हुए किसी दूसरे विद्यालय में दाखिला कराते हैं। परीक्षा भी दूसरे विद्यालय से होती है, लेकिन फीस विद्यालय में ही जमा करनी होती है।