फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Student dies after bike crashes into pole

Sitapur News: पोल से टकराई बाइक, छात्र की जान गई

Mon, 29 Jun 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 29 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Student dies after bike crashes into pole
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक । संवाद
पिसावां। गुरसंडा गांव निवासी शौर्य शुक्ल (19) रविवार देर शाम कुतुबनगर मार्ग पर मुल्लाभीरी और गुरसंडा के बीच हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह शौर्य की मौत हो गई।
विज्ञापन

शौर्य रविवार शाम को बाइक से घर से निकले थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूट गया और बाइक खड्ड में जा गिरी। हेलमेट पहने होने के बावजूद शौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। शौर्य ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उनके पिता विनय शुक्ल शिक्षा विभाग में सहायक लिपिक हैं। शौर्य उनकी इकलौती संतान थे। सोमवार को मामा के घर शादी समारोह के लिए शौर्य अपनी मां को लेने जा रहे थे। उनकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed