फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Struggle for ticket distribution in BJP

भाजपा में टिकट बंटवारे का संग्राम, एक ब्लॉक से कई दावेदार

Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Struggle for ticket distribution in BJP
सीतापुर। ब्लॉक प्रमुख का चुनावी बिगुल बजते ही भाजपा में टिकट बंटवारे का संग्राम शुरू हो गया है। जिले की 19 ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर एक से लेकर तीन तक दावेदार सामने आ रहे हैं। कोई सांसद से सिफारिश करा रहा है तो कोई अपने क्षेत्र के विधायक से मनुहार कर रहा है। इसी प्रतिस्पर्धा के चलते भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा की सूची जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने अपने जिले के सबसे मजबूत गढ़ महमूदाबाद में तीन प्रत्याशियों का एलान करके टिकट बंटवारे में बाजी मार ली है। बसपा ने पहले से ही ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से किनारा कर लिया है। कांग्रेस भी ठंडे बस्ते में है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों की बारी है। एक दिन पहले चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा में टिकट बंटवारे का घमासान मच गया है।
विज्ञापन

भाजपा सभी 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी वजह से यहां पर टिकट पाने वालों की लंबी वेटिंग चल रही है। राजनीतिक पंडितों का मानना है वैसे तो यह चुनाव सत्ता पक्ष का होता है। लेकिन सपा भी कई सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी। महमूदाबाद इलाके में विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा की सबसे मजबूत पकड़ मानी जाती है। इसी वजह से सपा से सबसे पहले यहां पर तीन टिकटों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। अगर भाजपा की बात की जाए तो बिसवां में गणित थोड़ा बिगड़ता दिख रहा है। हालांकि, तस्वीर साफ होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। पार्टी ज्वाइन करने वाले एक नेता अपनी पत्नी के टिकट के लिए लगे हैं। इसी प्रकार खैराबाद ब्लॉक में भी कई दावेदार सामने आए हैं। जिनमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख व पार्टी प्रमुख के एक खास टिकट के लिए आजमाइश कर रहे हैं।
रामपुर मथुरा, रेउसा, ऐलिया, मिश्रिख, सकरन, महोली, पिसावां में सांसद व विधायक अपने-अपने चहेतों को टिकट दिलवाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। कोई सांसद की नजदीकी का फायदा उठाना चाहता है तो कोई विधायक की सिफारिश से टिकट पाना चाहता है। भाजपा ने अधिकारिक तौर पर कोई टिकट फाइनल नहीं किया है। भाजपा में सीतापुर से लेकर लखनऊ तक टिकट बंटवारे का मंथन का दौर चल रहा है।
रसूख का भी है सवाल
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सपा अब भाजपा के टिकट आने के बाद ही अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। सपा यह देखना चाहती है कि अगर किसी को भाजपा में टिकट नहीं मिल सका तो उसकी नाराजगी को देखते हुए अपने पाले में लाया जाए। टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में घमासान होना तय है। अगर कहीं सांसद की चलेगी तो कहीं विधायक की। इससे सांसद व विधायक के रसूख का भी पता चल सकेगा।
आज घोषित होंगे प्रत्याशी
सपा ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिनमें रामपुर मथुरा ब्लॉक से भावना मौर्य, पहला से अजय यादव व महमूदाबाद से मुकेश वर्मा को टिकट दिया गया है। बाकी सीटों पर बुधवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। सपा सभी सीटों पर दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी।

-छत्रपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष
चल रहा है मंथन
ब्लॉक प्रमुख के टिकट बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है। आठ जुलाई को नामांकन होने हैं। देर रात प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर टिकट फाइनल किए जा सकते हैं।
- अचिन मेहरोत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed