{"_id":"7404dc93feade9533262125297d547fa","slug":"strike-over-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल खत्म
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता-लेखपाल विवाद का पटाक्षेप होने के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट, दीवानी व सभी तहसीलों में कामकाज सुचारु रूप से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से दफ्तरों और दीवानी कचहरी में दोनों संगठनों की हड़ताल से काम-काज ठप था। हड़ताल की वजह से दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहता था।
मंगलवार की देर शाम आपसी सहमति के बाद दोनों संगठनों ने हड़ताल खत्म कर दी। बुधवार को दफ्तरों का ताला खुला कर्मचारी काम पर लौट आए, जिससे दफ्तर गुलजार रहे।
यहां आने वाले फरियादी और वादकारी इधर-उधर चहलकदमी करते दिखे। जिससे कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन और दीवानी कचहरी में गहमा-गहमी रही।
कुरका गांव से रोजली अली ने जनसुविधा के तहत आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया बेटे का एडमिशन कराना है। उसमें आय प्रमाण पत्र मांगा गया है।
विज्ञापन
हड़ताल की वजह से लेखपाल की रिपोर्ट नहीं लग पा रही थी। कई बार यहां तक दौड़ना पड़ा। हड़ताल खत्म होने से प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद जगी है।
खूबपुर के रहने वाले राजेश श्रीवास्तव ने बताया लोकवाणी आवेदन तहसील कार्यालय में लंबित है। तहसीलदार की संस्तुति होनी है।
शनिवार से चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन हड़ताल की वजह से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। रामकोट क्षेत्र के राम प्रकाश जाति प्रमाण पत्र के लिए पिछले दो दिन से दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
हड़ताल की वजह काम नहीं हो पा रहा था। तामसेनगंज के रहने वाले मानस ने बताया उन्हें उत्तराधिकार प्रमाण पत्र की जरूरत है। आवेदन तहसील में जांच के लिए गया है, लेकिन हड़ताल की वजह से आवेदन की स्थिति की जानकारी नहीं हो पा रही थी। आज इसी काम के लिए आए हैं।
हालांकि मंगलवार की रात से हो रही बारिश के बुधवार की सुबह भी जारी रहने से उम्मीद के मुताबिक भीड़-भाड़ नहीं हुई।