{"_id":"5d2627a48ebc3e6cc76899d2","slug":"stolen-sitapur-news-lko469980150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सर्राफा दुकान से उड़ाया पौने दो लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने सर्राफा दुकान से उड़ाया पौने दो लाख का माल
विज्ञापन
सेवता (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र के खुरवलिया चौराहे के दलपतपुर मार्ग पर स्थित सराफा की दुकान से शटर तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख 75 हजार के जेवर पार कर दिए। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
तंबौर थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी कपिल रस्तोगी की खुरवलिया चौराहे के दलपतपुर रोड पर सराफा की दुकान है। रोज की तरह कपिल मंगलवार देर शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गए।
देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान से तीन किलो चांदी की पायल व पांच ग्राम सोने के जेवर पार कर दिए। कपिल का कहना है कि उन्हें दुकान मालिक द्वारा रात करीब तीन बजे फोन से जानकारी दी गई। कपिल ने रेउसा थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।