फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Stolen bikes recovered, three thieves arrested

चोरी की बाइकें बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Stolen bikes recovered, three thieves arrested
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली लहरपुर पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कुबूला है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीओ लहरपुर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि लहरपुर पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर इलाके की शारदा नहर पुलिया के पास से लहरपुर नवीनगर निवासी कुलदीप शुक्ला, कचनार निवासी जीशान, रजी अहमद उर्फ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। कुलदीप व जीशान के पास से एक असलहा और रजी के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद फिर सस्ते दामों पर बेच देते थे। सीओ ने बताया कि तीनों ने पूछताछ में चोरी का जुर्म कुुबूला है। मामले में केस दर्जकर तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed