फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   sticks in enmity, eight injured including three women

रंजिश में चलीं लाठियां, तीन महिलाओं समेत आठ घायल

Thu, 17 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
sticks in enmity, eight injured including three women
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। जिससे दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए हैं। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ढपरापुर निवासी शिवपाल व सीताराम के बीच जमीन को लेकर विवाद था। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से शिवपाल (45), रामरहीस (24), संतोष (27), सुधीर (17), शिवप्यारी (36), रामेश्वरी (22), दूसरे पक्ष से शिववती (40) उसकी पुत्री रोशनी (18) घायल हो गईं।
विज्ञापन

घटना को लेकर प्रथम पक्ष के शिवपाल का आरोप है कि भतीजे रिंकू का पांच बीघा खेत सीताराम ने कब्जा कर रखा है। उसे खाली कराने को लेकर लेकर मारपीट व हवाई फायरिंग का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष ने बेवजह गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ पिसावां कुंवर बहादुर सिंह ने बताया घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज किया गया है। दो महिलाओं समेत चार लोगों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed