{"_id":"acd35d3b3f687578ce261e7271d47728","slug":"sriraj-and-nirmala-won-cycle-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रेस में श्रीराज व निर्मला ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रेस में श्रीराज व निर्मला ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को सुबह मैराथन व साइकिल रेस का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे तरणताल स्टेडियम गेट से महोली केएसडीएम अतुल श्रीवास्तव ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। प्रतियोगिता में विकास श्रीवास्तव, रोहित व दिलीप कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा दो वर्गों में साइकिल रेस का आयोजन हुआ। जिसे तरणताल गेट से एसडीएम ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष ओपेन वर्ग साइकिल रेस में श्रीराज प्रथम, राशिद द्वितीय, आमीन तृतीय, संतोष कुमार चतुर्थ, लक्ष्मीकांत पांचवां व विशाल छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इसी तरह महिला ओपेन साइकिल रेस प्रतियोगिता में निर्मला प्रथम, पूजा द्वितीय, विद्यावती तृतीय, आशा पाल चौथा, लकी पाल पांचवें व पूजा वर्मा छठे स्थान पर रहीं। आखिर में एडीएम ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर समाजसेवी राशिद रिजवी, बृजेश दत्त त्रिपाठी, मोहम्मद कय्यूम अंसारी, कमल नयन आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन