{"_id":"68dd758323918a8a0e0b07f4","slug":"speeding-rammed-into-dcm-factory-woman-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-141495-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तेज रफ्तार डीसीएम कारखाने में घुसी, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तेज रफ्तार डीसीएम कारखाने में घुसी, महिला घायल
Thu, 02 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
रेउसा। थानगांव में एक तेज रफ्तार डीसीएम बुधवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे संचालित एक कारखाने में घुस गई। इस हादसे में एक बकरी की मौत हो गई। वहीं, एक महिला जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
सीतापुर बहराइच हाइवे पर थानगांव इलाके में नंद कुमार निषाद का घर है। घर के एक हिस्से में स्पेलर का कारखाना लगा है। बुधवार को बहराइच जा रही डीसीएम इस कारखाने में घुस गई। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। इस हादसे में थानगांव निवासी छोहरिया (50) जख्मी हो गईं। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। (संवाद)