फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SP top the list of election expenditure

चुनाव में पैसा बहाने में सपाई अव्वल

Tue, 11 Apr 2017 11:12 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 11 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP top the list of election expenditure
यूपी चुनाव 2017 - फोटो : SELF

विधानसभा चुनाव में पैसा बहाने में सपा प्रत्याशी सबसे आगे रहे। चुनाव आयोग को भेजे हलफनामे में महोली से सपा प्रत्याशी रहे अनूप गुप्ता ने दिल खोलकर कर धन लुटाया। अनूप चुनाव में पैसा खर्च करने में सबसे अव्वल रहे। जबकि सिधौली से सपा प्रत्याशी रहे मनीष रावत धन खर्च करने में दूसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन


सीतापुर जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं। यहां विधानसभा चुनाव में सभी प्रमुख पार्टियाें ने वोटरों को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। चुनाव प्रचार में जमकर धुन लुटाया गया।बिसवां सीट से सपा प्रत्याशी रहे अफजाल कौसर चुनाव में पैसा खर्च करने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन


सेवता से लोकदल प्रत्याशी व बिसवां विधायक रामपाल यादव चौथे स्थान पर रहे। लहरपुर क्षेत्र से बसपा विधायक जासमीर अंसारी पांचवें स्थान पर रहे। सबसे कम खर्चा सीतापुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अशफाक खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशफाक ने 6 लाख 10 हजार 791 रुपये खर्च किए। चुनाव आयोग से तय 28 लाख रुपये खर्च की सीमा का आंकड़ा कोई भी उम्मीदवार नहीं छू सका। शेष कई ज्यादा प्रत्याशियों ने पांच से दस लाख चुनावी व्यय दाखिल किया।


चार ने तो चुनावी खर्चा भी प्रस्तुत नहीं किया। ऐसे में आब्जर्वरों ने इनके खिलाफ आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। 17वीं असेंबली चुनाव में सीतापुर जनपद की 9 विधानसभा सीटों पर 95 प्रत्याशियों ने किस्मत अजमाई थी। इनके सापेक्ष 91 उम्मीदवारों ने अपने खर्च का ब्यौरा दाखिल किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed