फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SP MLA said, when employees do not get pension then why MPs, MLAs

सपा विधायक ने कहा, जब कर्मचारियों को पेंशन नहीं तो सांसद, विधायकों को क्यों

Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP MLA said, when employees do not get pension then why MPs, MLAs
महमूदाबाद विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा। - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। करीब डेढ़ साल से पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए मांग उठा रहे कर्मचारी संगठनों के समर्थन में पूर्व मंत्री व महमूदाबाद से सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने अपनी पेंशन छोड़ने का ऐलान कर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। विधायक की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि जब कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी जा रही तो सांसद, विधायक भी पेंशन के हकदार नहीं हैं।
विज्ञापन

विधायक ने इस पत्र के जरिए कहा है कि सरकार ने एक अप्रैल 2004 से सरकारी कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी है। कर्मचारियों द्वारा पिछले कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की जा रही है। अगर कर्मचारियों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो ऐसे में नैतिक रूप से कोई भी सांसद, विधायक, मंत्री, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति पेंशन लेने के अधिकारी कैसे हो सकते हैं। कर्मचारी जब इन मुद्दों पर सवाल करते हैं तो जवाब देने के लिए हमारे पास कोई उत्तर नहीं होता है।
विज्ञापन

विधायक ने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि या तो सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर दी जाए या फिर जनप्रतिनिधियों व न्यायमूर्तियों को भी नई पेंशन व्यवस्था की परिधि में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन लेने से किया इंकार
विधायक ने पत्र के माध्यम से घोषणा की है कि उनके विधायक या अन्य किसी रूप में धारित किए गए संविधानिक पद, जिस पर पेंशन मिलती हो, उसका वे त्याग करते हैं। सेवानिवृत्त के बाद भी उन्हें पेंशन का भुगतान न दिया जाए। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग व अगल-अलग प्रदेशों से कर्मचारी संगठन विधायक की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed