{"_id":"640cc79beda87d3422091814","slug":"son-killed-his-father-in-greed-of-property-sitapur-news-c-13-1-123869-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संपत्ति के लालच में पुत्र ने की थी पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संपत्ति के लालच में पुत्र ने की थी पिता की हत्या
Sat, 11 Mar 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। थाना सदरपुर क्षेत्र में किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक संपत्ति के लालच और उसे बेदखल किए जाने से क्षुब्ध पुत्र ने ही उसकी हत्या की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल डंडा भी बरामद कर लिया गया है। क्षेत्र के गांव लक्ष्मनपुर निवासी रामेश्वर प्रजापति (65) की सोते समय हत्या कर दी गई थी। चार अप्रैल की सुबह उसका शव छप्पर के नीचे पाया गया था। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा था और माथे व सिर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए थे। मृतक के पुत्र ओम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों पर केस दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ओमप्रकाश को सरैया नहर पुल से गिरफ्तार किया।
पुलिस की माने तो मृतक ने पुत्र को जायदाद से बेदखल कर दिया था। इस कारण बेटे ने पिता की हत्या कर दी। सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर डंडा बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की माने तो मृतक ने पुत्र को जायदाद से बेदखल कर दिया था। इस कारण बेटे ने पिता की हत्या कर दी। सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर डंडा बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन