फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Some people are defaming Fatwa Jihad: Maulana Khalid

फतवा जिहाद को कुछ लोग कर रहे बदनाम: मौलाना खालिद

Sun, 24 Aug 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Some people are defaming Fatwa Jihad: Maulana Khalid
खैराबाद में अति​थि को स्मृति चिह्न देते पदा​धिकारी। 
खैराबाद (सीतापुर)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अल्लामा फजले हक खैराबादी ने देश को आजाद कराने के लिए फतवा जिहाद जारी किया था। आज उसी फतवा जिहाद को कुछ लोग बदनाम कर रहे हैं। बदनाम करने वालों को जेहाद फतवा का मतलब समझना चाहिए। यह बात शनिवार देर शाम तुर्कपट्टी के एक गेस्ट हाऊस में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हजरत अल्लामा फजले हक खैराबादी के संबंध में साहित्यिक एवं राजनीतिक सेमिनार में लखनऊ ऐशबाग ईदगाह के पेश इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अल्लामा फजले हक ने तालीम हासिल कर अंग्रेजों के जुल्मों-सितम के आगे दिल्ली की जामा मस्जिद में जिहाद फतवा जारी कर आजादी का बिगुल फूंका था। उनके इंतकाल में देश में ही नहीं तुर्की के बादशाह ने सात दिवसीय शोक घोषित किया था। इसलिए आप बगैर तालीम के कुछ भी हासिल नहीं कर सकते हैं। सेमिनार को लखनऊ के अख्तर सुहेल, शेख अबजाल हुसेन, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख खैराबाद अजय प्रकाश त्रिपाठी, मुफ्ती मोहम्मद आबताब आलम नदवी, शोएब मियां ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कारी सलाउद्दीन, आयोजक नुमान शिद्दकी, हाजी रिजवान अंसारी, खलील शहनवाज, हाफिज शफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed