{"_id":"6542a0a3c8add75c3e040c07","slug":"small-cattle-will-live-in-a-selection-shed-built-from-scrap-sitapur-news-c-102-1-stp1002-4859-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कबाड़ से निर्मित चयनशाला में रहेंगे छोटे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कबाड़ से निर्मित चयनशाला में रहेंगे छोटे गोवंश
Thu, 02 Nov 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। बहादुरपुर की कान्हा गोशाला में बछड़ों के रहने के लिए बनाए गए चयनशाला का बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत ने फीता काटकर लोकार्पण किया। यह चयनशाला आदर्श नगर पंचायत में जीरो वेस्ट अभियान के तहत कबाड़ से जुगाड़ का नया प्रयोग कर बनाई गई है। इसके निर्माण में कबाड़ की चीजों का इस्तेमाल किया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत ने बताया कि छोटे गोवंशों को बड़े गोवंशों के साथ में रखने पर परेशानी हो रही थी। जिस कारण यह चयनशाला बनाई गई है। उन्होंने चयनशाला में रखे बछड़ों को केला खिलाया। अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया कि चयनशाला के निर्माण में पुराने पाइप, पुरानी टंकी, पुरानी टिन शेड के टुकड़ों का प्रयोग किया गया है। इस मौके पर प्रशांत, दयाशंकर, विशाल एवं बहादुरपुर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।