फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Skeletal of missing youth found, suspicion of murder

Sitapur News: लापता युवक का मिला कंकाल, हत्या की आशंका

Mon, 04 Sep 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Skeletal of missing youth found, suspicion of murder
महाराजनगर (सीतापुर)। तालगांव थाना क्षेत्र में सात दिनों से लापता एक युवक का कंकाल एक खेत में पाया गया। इतने दिनों से लापता होने के बाद भी पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज नहीं की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं, ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। जबकि कुछ लोगों ने जंगली जानवर के खाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली के नवीनगर निवासी लवकुश (25) गत 29 अगस्त, बीते मंगलवार को तालगांव के सधनापुर निवासी अपने मौसा सरोज के यहां से भाई मनोज की ससुराल पखनियापुर जाने के लिए पैदल निकला था। जब वह वहां नही पहुंचा तो उसके भाई मनोज ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि उसी दिन दोपहर करीब 11 बजे क्षेत्र के ही कोंसर चौराहे पर उसे देखा गया। जिसकी सूचना मनोज ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। मनोज अकेले ही उसकी खोजबीन करने लगा। सोमवार को तालगांव के कोंसर रत्नापुर मार्ग से 500 मीटर की दूरी पर गांव के बुद्धा के खेतों में लवकुश का शव बरामद हुआ। खेत की सिंचाई करने गए किसान को दुर्गंध आने पर शव के होने की जानकारी हुई।
कपड़ों से लवकुश की पहचान की गई। उसके पास वह लोवर भी मिला जो घर से लेकर निकला था। उसके सिर व पैर में सिर्फ हड्डियां ही बची हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नमूने जुटाए हैं। एसओ वीरेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।


पुलिस ने की अभद्रता
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाना था। पुलिस बाराबंकी जा रही एक पिकअप को ले आई। शव लादने के बाद जब चालक ने डीजल भाड़े की बात की तो एक दरोगा ने मृतक के भाई को धमकाना शुरू कर दिया। जिसका वीडियाें भी वायरल हो रहा है। आखिर में मृतक के भाई ने एक हजार रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed