{"_id":"607f15bb8ebc3ec19a59e3ba","slug":"six-nominations-of-district-panchayat-member-rejected-sitapur-news-lko5750568160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के छह नामांकन खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के छह नामांकन खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पंचायत चुनाव के लिए पूरी हुए नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच तहसील सदर सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर देर रात तक चलती रही। इस दौरान तकनीकी खामी के चलते सदस्य जिला पंचायत पद के छह और प्रधान सहित तीन अन्य पदों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भी निरस्त हुए। अधिकांश ब्लाकों में समाचार लिखे जाने तक नामांकन पत्रों की जांच पूरी नहीं हो पायी थी।
तहसील सदर स्थित चार कक्षों में जिला पंचायत सदस्य के 79 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी। मंगलवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच का कार्य हुआ। एआरओ व जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडे ने बताया, वार्ड संख्या 41 से 60 तक कुल 324 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से दो नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं।
वार्ड संख्या 45 से रजनी देवी का एवं वार्ड संख्या 47 से नाहिद फात्मा का नामांकन निरस्त किया गया है। एआरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया वार्ड संख्या एक से 20 तक 320 नामांकन पत्र प्राप्त किए गए थे। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। इसकी सूचना प्रपत्र-9 पर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
एआरओ उप प्रभागीय वनाधिकारी अरुण कुमार मिश्र ने बताया वार्ड संख्या 21 से 40 तक 391 नामांकन पत्र प्राप्त किए गए थे। इनकी जांच की गई। वार्ड संख्या 28, 34 एवं 40 से एक-एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। एआरओ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवि शंकर गिरि ने बताया वार्ड संख्या 61 से 79 तक 243 नामांकन पत्र प्राप्त किए गए थे।
इनकी जांच के दौरान वार्ड संख्या 79 से एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। महोली संवाद के अनुसार प्रधान के दो, बीडीसी को एक एवं सदस्य ग्राम पंचायत के 30 नामंाकन पत्र जांच के दौरान निरस्त किए गए हैं। यह जानाकरी आरओ सहायक निदेशक मत्स्य अमरेन्द्र श्रीवास्तव ने दी है। जांच के बाद प्रधान के 543, बीडीसी के 356 एवं सदस्य ग्राम पंचायत के 689 नामांकन पत्र वैध पाए गए।
कमलापुर संवाद के अनुसार प्रधान के दो, बीडीसी के छह एवं सदस्य ग्राम पंचायत के सात नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। अन्य ब्लाकों से जांच संबंधी सूचना समाचार लिखे जाने तक नही मिल सकी।
पर्चा वापसी के बाद आज मिलेंगे चुनाव निशान
प्रधान सहित चार पदों के लिए वैध पाए गए नामांकन पत्रों में से यदि कोई प्रत्याशी नामांकन वापस लेना चाहता है, तो वह 21 अप्रैल को सुबह आठ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकता है। इसके बाद प्रतीक आवंटन का कार्य किया जाएगा।