फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six miscreants arrested, three incidents revealed

छह बदमाश गिरफ्तार, तीन घटनाओं का खुलासा

Sat, 09 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six miscreants arrested, three incidents revealed
रेउसा (सीतापुर)। करीब आठ दिन पूर्व बहराइच के युवक संग हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई नकदी और जेवरात बरामद कर लिए हैं। लुटेरों ने रामपुर कलां में हुई लूट की घटना को अंजाम देना कुबूल किया है। एक दुकान से लूट का प्रयास भी किया था। चोरी और छिनैती के दस मोबाइल भी पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना हलदी इलाके के कुम्हारन पुरवा मजरा महसी निवासी सत्य प्रकाश वर्मा थाना रामपुर मथुरा इलाके के सरैया गांव से बहन के 30 सितंबर की रात बहराइच जा रहे थे। इस बीच रेउसा-बहराइच मार्ग पर बीआरसी शेखन पुरवा निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग लूट लिया था। पुलिस मामले में केस दर्जकर खुलासे में जुटी थी।
विज्ञापन

एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि खुलासे में लगी पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर महादेवा चौराहा व जवरपुरवा मोड़ तिराहे के पास दबिश दकर रेउसा के वेदौरा निवासी अजय त्रिवेदी उर्फ छोटू, अनुज श्रीवास्तव उर्फ लाला, लावारिस उर्फ धीरज सिंह, शिवपुरी के आसिफ अली, सेहाला गांव के पंकज कुमार, पतरासा निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने दावा किया कि बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नकदी के 26 सौ रुपये, जेवरात बरामद हुए हैं। एएसपी का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों ने रामपुर कलां इलाके में 5 सितंबर को नसीरपुर के पास हुई घटना को भी अंजाम देना कुबूला है। बदमाशों के कब्जे से 10 हजार 500 रुपये, वादी का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, अलग-अलग स्थानों से छीने और चोरी किए गए 10 मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल बाइक, असलहा-कारतूस बरामद हुआ है।

एएसपी का कहना है कि बदमाशों ने रेउसा कस्बे में एक दुकानदार से उसका बैग छीनने का प्रयास करना भी स्वीकारा है। बदमाशों पर केस दर्जकर पुलिस ने सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed