फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six accused arrested for beating up electricity department employees

Sitapur News: बिजलीकर्मियों को पीटने के छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six accused arrested for beating up electricity department employees
हरगांव। बिजली उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारियों को पीटने के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। एफआईआर में शामिल अज्ञात लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस-प्रशासन ने करीब आठ घंटे बाद गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी।
विज्ञापन

इलाके के नरहरपुर गांव में ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को लाठी-डंडों से लैस होकर हरगांव उपकेंद्र पर धावा बोल दिया था। चार बिजलीकर्मियों की जमकर पिटाई की गई थी। इससे चारों को गंभीर चोटें आई थीं। आक्रोशित कर्मचारियों ने कस्बे व गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम अवर अभियंता अशोक वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के आयुष बंसल, पिंटू सिंह, अरविंद सिंह, अजय पाल सिंह, अभिषेक व अजीत सिंह के साथ ही 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि नामजद छह आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार रात आठ बजे कस्बे की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। बिजलीकर्मी गांवों की आपूर्ति बंद रखने पर अड़े थे। इसके बाद पुलिस व बिजली विभाग के अफसरों के बीच लंबी बातचीत हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद सोमवार रात करीब 11 बजे गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिसवां के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि कस्बे व गांवों में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed