फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Youth surrounded and beaten with sticks and clubs on the highway; dies at CHC

सीतापुर: हाइवे पर युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, सीएचसी में मौत

Thu, 15 Oct 2026 06:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 15 Oct 2026 06:40 PM IST
सार

सीतापुर के लुधौरा गांव में एक युवक की हाइवे पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Sitapur: Youth surrounded and beaten with sticks and clubs on the highway; dies at CHC
मृतक मनोज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर के कमलापुर के लुधौरा गांव के पास पुरानी रंजिश के चलते बाजार से घर लौट रहे युवक को हाइवे पर रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी कसमंडा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मनोज (35) पुत्र भरोसे के रूप में हुई है। घटना के दौरान शोर सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव और थाना प्रभारी इतुल चौधरी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। मृतक के परिजनों ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed