फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Uncontrolled truck hit tractor trolley, BJP leader's brother-in-law and two others died.

Sitapur: अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, भाजपा नेता के बहनोई संग दो अन्य की मौत

Tue, 09 Sep 2025 03:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Sep 2025 03:49 PM IST
सार

सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास हाईवे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Sitapur: Uncontrolled truck hit tractor trolley, BJP leader's brother-in-law and two others died.
हादसे में तीन लोगों की हुई मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास हाईवे के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक मृतक भाजपा नेता का बहनोई है। हादसे के कारण नेशनल हाइवे पर यातायात भी बाधित रहा।

विज्ञापन


इलाके के बहुगुणा चौराहे से आगे आवास विकास के पास हेमपुरवा निवासी सुधाकर मिश्र (42) सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहे थे। उनके साथ मजदूर रामगोपाल (38) व एक अन्य अज्ञात युवक था। बाईपास पर जा रही सीमेंट लदी ट्राली को महोली की ओर से आ रहे ट्रक ने ओवरब्रिज से उतरते ही पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक व दो लेबर सड़क पर गिरे और ट्रक पीछे से रौंदता चला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण: L&T व टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल बढ़ा, अब तक 1400 करोड़ खर्च; 200 करोड़ से बनेंगी गैलरियां
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी रामनगरी


मृतकों में जिला पंचायत सदस्य मनोज तिवारी के बहनोई सुधाकर मिश्र, लेबर रामगोपाल व एक अज्ञात की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी नार्थ आलोक सिंह व सीओ सिटी विनायक भोंसले, नगर कोतवाल अनूप शुक्ल की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, हाईवे पर आधा घंटा यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed