फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur The teenager who came to save the mother was beaten to death by the father the accused detained

सीतापुर: मां को बचाने पहुंची किशोरी को पिता ने पीट कर मार डाला, आरोपी हिरासत में लिया

Wed, 27 Apr 2022 08:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 27 Apr 2022 08:58 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मावली निवासी रामेन्द्र मिश्रा का शनिवार को किसी बात को लेकर पत्नी पिंकी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रामेन्द्र ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। बेटी ने पिता को मना किया तो उसने बेटी को भी पीट दिया। किशोरी की बाद में तबियत बिगड़ गई और अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Sitapur The teenager who came to save the mother was beaten to death by the father the accused detained
मां को बचाने गई किशोरी को पिता ने पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मां-बाप के बीच हो रहे विवाद को बीच बचाव करना एक किशोरी को भारी पड़ गया, जिसकी कीमत उसे जान गंवाकर चुकानी पड़ी। उसके पिता ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मावली निवासी रामेन्द्र मिश्रा का शनिवार को किसी बात को लेकर पत्नी पिंकी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रामेन्द्र ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर उनकी 15 वर्षीय पुत्री कोमल पिता को मारपीट करने से मना करने लगी। इसी बीच गुस्साए पिता ने कोमल की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। किशोरी की मां पिंकी ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को पति द्वारा पुत्री के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की तहरीर दी थी।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के बाद छुट्टी हो गयी थी। किशोरी अपनी मां के साथ घर चली गई थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार देर रात कोमल की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। 

परिजन उसे लेकर गांव वापस आ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गांव से शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पिता को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को पिंकी ने अपने पति पर पुत्री की पिटाई का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिसकी एनसीआर दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। इसी दौरान बुधवार को किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। तथा मारपीट की एनसीआर को गैर इरादतन हत्या में तब्दील कर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed