फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   sitapur

सोशल ऑडिट में वित्तीय अनियमितता का खुलासा

Wed, 04 Nov 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
sitapur
सीतापुर। ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट टीम द्वारा किए जाने का प्राविधान है। कोरोना के कारण इसकी मीटिंग नहीं हो रही हैं। कराए गए कार्यों को समवर्ती सोशल ऑडिट कराया गया है। अक्टूबर माह में 1033 ऑडिट किए गए। इसमें 52 हजार रुपये के दुरुपयोग का मामला संज्ञान में आया है। वित्तीय अनियमितता के पांच प्रकरणों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों को सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। इसका खुलासा समवर्ती सोशल ऑडिट में हुआ है। कोरोना के कारण ग्राम पंचायतों में गठित ऑडिट टीम द्वारा बैठकें नहीं की जा रही हैं। कुल 1033 समवर्ती सोशल आडिट सम्पादित किए जा चुके हैं। इनमें से पांच प्रकरणों में वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुुआ है। 471 शिकायत प्राप्त हुई हैं। ऑडिट में 52452 रुपये धनराशि का दुरुपयोग पाया गया है। मनरेगा कार्यों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का पालन न करने के भी तमाम मामले सामने आए हैं। वित्तीय नियमों को भी उल्लंघन किया गया है। खास बात यह है कि यह सब होने के बाद भी किसी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई है। न ही दुरुपयोग की गई धनराशि की वसूली हुई है।
विज्ञापन

जिला सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर रूपाली यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समवर्ती सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। अक्टूबर में कुल प्रस्तावित 1050 ऑडिट के सापेक्ष 1033 समवर्ती सोशल ऑडिट कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed