फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   sitapur

बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

Sat, 17 Oct 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
sitapur
sitapur - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। कोविड महामारी के दौर में भी आप सबने पूरी मेहनत से समाज के हित में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है जो कि बेहद सराहनीय है। यह बात महिलाओं को सम्मानित करते हुए एसडीएम ने कही।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य ने नगर पालिका सभागार में बेहतर कार्य करने वाली सफाईकर्मियों और आशाबहुओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा शासन द्वारा महिलाओं को सशक्त और जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अम्ब्रीश गुप्त ने कहा महिलाएं समाज को दिशा दिखाने का काम करती हैं। पुरस्कार ऐसे सराहनीय कार्यों को प्रेरणा देने का काम करते हैं। हर स्तर पर हमारे जमीनी कर्मचारियों का सम्मान होना चाहिए। ईओ शैलेंद्र दुबे ने बताया नगर पालिका द्वारा कोविड के दौर में बेहतर कार्य करने वाली आशा बहुओं, सफाईकर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें बिट्टो, उमा, माया, शोभा, नाजनी, प्रेम, तारा, रेनू, गुड़िया, नीता, शोभा, सोनी, शीला, रानी, आरती आदि को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ लेखाकार वसी अहमद, अनिल शुक्ल, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed