फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Safari vehicle hits Kanwariyas, one female Kanwariya died, four seriously injured

सीतापुर: सफारी गाड़ी ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक महिला कांवड़िया की मौत, चार गंभीर रूप से हुए घायल

Mon, 05 Aug 2024 11:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Aug 2024 11:01 AM IST
सार

सीतापुर में रविवार देर रात एक टाटा सफारी ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना से एक कांवड़िए की मौत हो गई। मरने वाली कांवड़िया 17 साल की नेहा है। 

विज्ञापन
Sitapur: Safari vehicle hits Kanwariyas, one female Kanwariya died, four seriously injured
घटना में एक कांवड़िया की मौत हो गई। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के रामपुर् मथुरा महमूदाबाद मार्ग पर रविवार देर रात जयरामपुर गांव के पास एक सफारी ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में  जनपद बाराबंकी के भगौली तीर्थ जल चढ़ाने जा रहे चार कावड़िये गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पाकर इंस्पेक्टर अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने नेहा (17)  को मृत घोषित कर दिया। वही रजनी (18) पत्नी सोनू, संजना (17) पुत्री राजेश, अरुण (15 ) पुत्र पप्पू सभी निवासी ग्राम समनापुर कोतवाली महमूदाबाद के है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृतका के परिजनों ने गाड़ी रोक ली। परिजनों की पुलिस से बहस भी हुई। वहीं, पुलिस ने वाहन भी कब्जे में ले लिया है। गाड़ी एक स्थानीय नेता की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed