{"_id":"6abc88864398dc2d28012ff2","slug":"sitapur-man-murdered-while-intoxicated-accused-flees-with-family-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: शराब के नशे में युवक की हत्या, आरोपी परिवार समेत फरार, तालाब में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: शराब के नशे में युवक की हत्या, आरोपी परिवार समेत फरार, तालाब में पड़ा मिला शव
Wed, 30 Sep 2026 09:26 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:26 AM IST
सार
युवक का शव तालाब में पड़ा मिला है। मामले में मृतक और आरोपी भाई बताए जा रहे हैं। वहीं, वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सीतापुर जिले के सिधौली के मनिकापुर गांव निवासी पन्नू (25) का शव गांव के ही तालाब में पड़ा मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार उन्हें गांव के ही एक युवक पर हत्या का शक है। आरोपी रात में नशे में देखा गया है।
आरोपी युवक अपने परिजनों समेत भाग गया है। मृतक और आरोपी भाई बताए जा रहे हैं। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है।