{"_id":"6abd62d2ebbd48ae2f00190a","slug":"signboard-indicating-road-closure-placed-on-the-canal-bypass-sitapur-news-c-102-1-stp1002-164923-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नहर बाईपास पर लगाया रास्ता बंद होने का बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नहर बाईपास पर लगाया रास्ता बंद होने का बोर्ड
Thu, 01 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद नहर बाईपास पर लगाया रास्ता बंद होने का बोर्ड। - संवाद
खैराबाद। नहर बाईपास पर रास्ता बंद होने की सूचना देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दोनों तरफ बोर्ड लगा दिए हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने यह कदम उठाया। बोर्ड लगने से वाहन चालकों को आधी दूरी तय करने के बाद लौटने की परेशानी से राहत मिली है।
नहर बाईपास पर 13.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले दिनों बारिश के कारण निर्माणाधीन सड़क पांच जगह धंस गई थी। इससे वाहन गड्ढों में फंस रहे थे। समस्या को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद धंसी सड़क की मरम्मत शुरू कराई गई थी। गड्ढों से गीली मिट्टी निकालकर सड़क किनारे एकत्र की गई थी। इसी बीच तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से काम प्रभावित हो गया।
सड़क पर मिट्टी के ढेर और गड्ढे होने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसके बावजूद रास्ता बंद होने की सूचना देने वाला कोई बोर्ड नहीं लगाया गया था। वाहन चालक आधी दूरी तय करने के बाद मिट्टी के ढेर के पास पहुंचते और फिर लौटना पड़ता था। बिसवां मार्ग से खैराबाद होकर भारी वाहनों के गुजरने से नगर में जाम की स्थिति भी बन रही थी।
विज्ञापन
इस समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की ‘नहर बाईपास पर आवागमन ठप, खैराबाद में लग रहा जाम’ शीर्षक से 29 सितंबर को खबर प्रकाशित हुई थी। खबर का संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी ने बाईपास के दोनों ओर ‘सावधान, आगे रास्ता बंद है’ का बोर्ड लगा दिया है। इससे वाहनों को करीब एक किलोमीटर का अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली है।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता जीएन सिंह ने बताया कि सूचना बोर्ड लगा दिए गए हैं। मौसम ठीक रहा तो जल्द ही मार्ग पर आवागमन बहाल कराया जाएगा।