{"_id":"6abd6312ccbdc94e0808118a","slug":"kgmu-nursing-superintendents-car-found-by-the-roadside-sitapur-news-c-102-1-slko1055-164932-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: केजीएमयू के नर्सिंग अधीक्षक की कार सड़क किनारे मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: केजीएमयू के नर्सिंग अधीक्षक की कार सड़क किनारे मिली
Thu, 01 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर। केजीएमयू लखनऊ के नर्सिंग अधीक्षक पवन गर्ग की कार मंगलवार रात जयरामपुर जाने वाले मार्ग पर चदेहरा बाजार से पहले सड़क किनारे कमलापुर पुलिस को मिली। पुलिस ने नंबर के आधार पर कार की जानकारी निकाली तो पता चला कि कार पवन की है, जो रविवार रात से लापता हैं, लखनऊ के मड़ियांव थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज है।
अपराध निरीक्षक सुनीत कुमार ने बताया कि केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग में पवन नर्सिंग अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। रविवार को लापता होने के बाद परिजनों का पवन से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। रविवार रात करीब 11:30 बजे इटौंजा टोल से यह कार गुजरी है, जिसकी रिकॉर्डिंग वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। अधिक बारिश होने के चलते कस्बे में लगे कैमरों में कार की रिकॉर्डिंग सही ढंग से कैद नहीं हो पाई है।
सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर चालक की सीट की तरफ गुटखा खाकर थूकने के निशान मिले हैं। आशंका है कि जो कार लेकर आया है, वह गुटखा खा रहा था। इसके अलावा कार से कुछ विशेष नहीं मिला है, पवन की तलाश के लिए कमलापुर थाने की टीमों को भी लगाया गया है। कार को थाने में खड़ा किया गया है।