फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   sitapur flood

शारदा में समाए दो आशियाने, 22 घरों पर मंडराया खतरा

Fri, 07 Aug 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
sitapur flood
सीतापुर। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके में कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ब्लॉक बेहटा में शारदा की बेकाबू लहरें दो मकानों और 15 एकड़ खेती वाली जमीन निगल गई। जबकि तलहटी के 22 आशियानों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैरोजों से शुक्रवार को लगभग पौने तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ब्लॉक बेहटा के रतौली गांव में जलभराव कम है, लेकिन शारदा नदी के किनारे पर बने करीब 18 घर अभी भी पानी से घिरे हैं। कटान भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

गांव के पप्पू भार्गव व रामचंद्र का घर कटान की भेंट चढ़ गया। मनोज, रामबली, बांकेलाल, मालती प्रसाद समेत करीब 20 घर कटान की कगार पर हैं। कटान के डर से लोग अपनी गृहस्थी समेटकर पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों के मुताबिक लेखपाल के अलावा अभी तक तहसील प्रशासन से कोई अधिकारी उनकी सुधि लेने नहीं पहुंचा है, न उन्हें कोई मदद मिली है। ब्लॉक रामपुर मथुरा के अंगरौरा, अखरी व परमगोंडा के करीब कटान तेजी से हो रहा है।

निरंकार, दीनबंधु, सूर्यमन व चंद्रमन की 3 एकड़, कनकू की 4 एकड़, लालता, गंगाधर, देवनरायन, रामफेर, संतोष, शिवदेवी, शेषनरायन तथा खेलावन की एक-एक एकड़ खेती वाली जमीन सरयू में समा गई है। परमगोंडा निवासी जसवंत व छबीले के मकान से कटान कर रही सरयू नदी महज 15 मीटर दूरी पर हिलोरें मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed