फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Elderly person dies, two critically injured.

Sitapur: अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर

Sun, 21 Jun 2026 04:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 21 Jun 2026 04:55 PM IST
सार

हादसे के समय तीन लोग बाइक पर सवार थे। तीनों सीतापुर की ओर जा रहे थे। बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। आमने सामने हुई भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Sitapur: Elderly person dies, two critically injured.
भगवत सरन आनंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर इमलिया सुल्तानपुर के गोला मार्ग पर पारा मोड़ के पास रविवार को हादसा हुआ। बाइक सवार तीन लोगों की अज्ञात वाहन से आमने सामने हुई भिड़ंत में वृद्ध की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के पारा मोड़ के निकट बाइक व अज्ञात वाहन की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। तीनों सीतापुर की ओर जा रहे थे। बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। आमने सामने हुई भिड़ंत में भगवत सरन आनंद (85) पुत्र जयलाल निवासी खंता थाना मितौली जिला लखीमपुर की मौत हो गयी। जबकि अजय कुमार पुत्र लालजी निवासी सहादतनगर थाना इमलिया सुल्तानपुर व नवल किशोर पुत्र यदुनाथ निवासी सहादतनगर थाना इमलिया सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। 112 एंबुलेस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने भगवत सरन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों की नाज़ुक स्थिति देखते हुये जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि भगवत सरन सामाजिक कार्यकर्ता थे और रिपब्लिकन पार्टी के नेता थे। वह सीतापुर जाने के लिये अकेले घर से निकले थे तो बाइक से कैसे सीतापुर जा रहे थे। मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर आशीष तिवारी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की जानकारी मिली है। जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पुलिस को भेजा गया था। मृतक की शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दे दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। 


दुर्घटनाओं का अड्डा बना पारा मोड़
सीतापुर गोला मार्ग पर स्थित पारा मोड़ पर आये दिन सड़क दुर्घटना होती हैं जिसका मुख्य कारण तीव्र मोड़ है। जहां कोई संकेतक नहीं लगा है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां खड़ी हैं व सड़क भी टूटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed