{"_id":"65159a50e10360aa4a063e16","slug":"sitapur-carpet-will-shine-in-america-japan-and-netherlands-sitapur-news-c-102-1-stp1002-3255-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अमेरिका, जापान व नीदरलैंड में चमक बिखेरेगी सीतापुर की दरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अमेरिका, जापान व नीदरलैंड में चमक बिखेरेगी सीतापुर की दरी
Thu, 28 Sep 2023 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 28 Sep 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
दरी की शिपमेंट तैयार करता व्यापारी।
खैराबाद/सीतापुर। जिले का दरी कारोबार एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने की राह पर है। वैश्विक मंदी के दौर के बीच यहां से तीन निर्यातकों ने इस साल की सबसे बड़ी करीब डेढ़ करोड़ रुपये की शिपमेंट अमेरिका, जापान व नीदरलैंड भेजी है। इससे यहां के दरी कारोबार को मंदी से उबरने का रास्ता साफ हो गया है। सबसे बड़ा ऑर्डर निर्यातक सुनील मिश्र ने 74 लाख रुपये का अमेरिका भेजा है।
ओडीओपी में शामिल सीतापुर का दरी उद्योग इस समय मंदी के दौर से गुजर रहा है। कोराना संकट फिर रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण 40 से अधिक यूरोपीय देशों से ऑर्डर मिलना बंद हुए तो दरी कारोबार सिमटकर 30 फीसदी तक रह गया। हालांकि जिले के निर्यातक विपरीत हालातों का सामना करते हुए कारोबार को मंदी से उबारने के प्रयास में जुटे रहे।
इस पर तीन निर्यातकों ने सफलता भी पाई है। इन्हें अमेरिका, जापान व नीदरलैंड से इस साल का सबसे बढ़ा ऑर्डर मिला। निर्यातकों ने शिपमेंट भेज दी है। विदेशी बाजारों में अगर यहां की डिजाइनर दरी ने चमक बिखेरी तो इससे भी बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। यह शिपमेंट दरी उद्योग के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। लंबे अरसे बाद विदेशों में भेजी गई यह शिपमेंट दरी उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन
जापान भेजी 1.12 लाख की शिपमेंट
सीतापुर की हफिजिया आर्ट एंड क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हाफिज मोहम्मद अकरम का कहना है, कि उन्होंने इस वर्ष की सबसे बड़ी 1.12 लाख की शिपमेंट जापान भेजी है। मंदी के दौर में यह ऑर्डर मिलना बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है, कि यह आर्डर जून में मिला था। अगस्त में शिपमेंट भेज दी है। मंदी के बाद भी हमारी कंपनी दो हजार लोगों को रोजगार दे रही है।
अमेरिका से मिला 74 लाख का ऑर्डर
खैराबाद के स्टालियन होम फैशन के मालिक सुनील मिश्रा का कहना है, कि जुलाई में 74 लाख का ऑर्डर अमेरिका से मिला था। 22 सितंबर को शिपमेंट अमेरिका भेजी है। सबसे बड़ी बात यह है, कि एक ही कंटेनर की ये कीमत है। हमारी कंपनी 800 लोगो को मंदी के दौर में भी रोजगार दे रही है। शिपमेंट से उत्साहित सुनील कहते हैं, कि आने वाले समय में दरी कारोबार फिर दुनिया भर में अपनी चमक बिखेरेगा।
नीदरलैंड भेजी 70 लाख की शिपमेंट
खैराबाद की रग्स एन आईसी कंपनी के मालिक प्रदीप दीक्षित ने बताया कि इस साल का सबसे बड़ा ऑर्डर मार्च में नीदरलैंड से मिला था। करीब 70 लाख की शिपमेंट जुलाई में नीदरलैंड भेजी गई है। मंदी के दौर में भी कंपनी 450 लोगों को रोजगार दे रही है। कारीगरों के हाथ खाली न रहें, इसका प्रयास जारी है।