{"_id":"67cc896ef80ac7efde0f1443","slug":"sirthe-land-is-being-forcefully-occupied-please-help-sitapur-news-c-102-1-stp1003-128328-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: साहब..जमीन पर हो रहा जबरन कब्जा, मदद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: साहब..जमीन पर हो रहा जबरन कब्जा, मदद करें
Sat, 08 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। साहब..गांव के ही कुछ लोग जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। मदद कीजिए। मिश्रिख थाने में टिपोना गांव निवासी कुसुमा ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने उन्हें निस्तारण का आश्वासन दिया। इसी तरह जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस पर फरियादियों ने समस्याएं बताईं। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनी।
एएसपी दक्षिणी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने मछरेहटा में जनशिकायतों की सुनवाई की। वहीं, एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम ने सिधौली में जनसुनवाई की। उन्होंने प्रार्थना पत्रों के शीघ्र तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
लहरपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में दर्जिनपुरवा मजरा खानपुर मोहद्दीनपुर निवासी रामप्रसाद ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के गोकरण, अशोक, महादेव और राम प्रसाद के घरों का पानी उनके घर के आगे से नाली द्वारा काफी वर्षों से निकल रहा है। गांव के नत्थू, विनोद व देवीदीन ने मिट्टी डालकर पानी का निकास बंद कर दिया है। जिससे गंदा पानी उसके दरवाजे पर भर रहा है। पीड़ित ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, हरगांव में प्रमुखता से जमीनी विवाद के मामलों की सुनवाई की गई। प्रभारी.निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय व कानूनगो सुशील त्रिपाठी ने जनसुनवाई की। बताया कि कुल बीस शिकायत दर्ज की गई इसमें 13 भूमि संबंधी व 7 पुलिस संबंधी रहीं।