फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sir, electricity did not come but bill sent

साहब, बिजली आई नहीं पर भेज दिया बिल

Mon, 09 Sep 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sir, electricity did not come but bill sent
सीतापुर। साहब, हमारे गांव में 12 साल पहले विद्युतीकरण किया गया था। इसके बाद बिजली नहीं आई लेकिन हजारों रुपये के बिल आने लगे। हम गरीब मेहनतकश लोग बिजली मिले बगैर भारी भरकम बिल देने में असमर्थ हैं। न्याय की उम्मीद लेकर आपके पास आए हैं। इस गड़बड़झाले की जांच करवाते हुए फर्जी बिलों की देनदारी से हमें छुटकारा दिलाएं।
विज्ञापन

ये कहना है ब्लॉक कसमंडा के कल्यानपुर में रहने वाले दर्जनों ग्रामीण का। सोमवार को उन्होंने डीएम अखिलेश तिवारी से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। डीएम ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विकासखंड कसमंडा के कल्यानपुर का अंबेडकर गांव में चयन होने पर वर्ष 2006-07 में विद्युतीकरण कराया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक लाइनमैन व ठेकेदार ने कहा कि लालकार्ड वालों को 12 रुपये प्रतिमाह, सफेदकार्ड वालों को 15 रुपये तथा पीले कार्ड वालों को 112 रुपये महीना देना पड़ेगा। लिहाजा, ग्रामीणों ने बिजली का कनेक्शन ले लिया। लेकिन बिजली एक दिन भी नहीं आई। लेकिन बिल आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को 60 हजार, किसी को 50 हजार तो किसी को 70 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया। विभाग में शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर बच्चूलाल, अजय कुमार, श्याम बिहारी, विनोद, सुंदरलाल समेत दर्जनों कल्यानपुर के बाशिंदों से डीएम को समस्या से अवगत कराते हुए निराकरण की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed