{"_id":"681f9f245a80b3b8710d4836","slug":"shubhi-pathology-operations-stopped-notice-issued-to-four-hospitals-sitapur-news-c-102-1-slko1053-132016-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शुभी पैथोलॉजी का संचालन बंद, चार अस्पतालों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शुभी पैथोलॉजी का संचालन बंद, चार अस्पतालों को नोटिस
Sun, 11 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 11 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सीएमओ ने शनिवार को अस्पतालों का निरीक्षण कर मानक परखे। इसमें एक पैथाेलॉजी बिना टेक्नीशियन चलते मिली। संचालन बंद करवाते हुए चार अस्पतालों को नोटिस दिया।
सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने प्रगति नर्सिंग होम व रेखा आई दृष्टि हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं देखी। सिटी फ्रैक्चर हॉस्पिटल में गंदगी मिली। यहां बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार नहीं किया जा रहा था।
इस पर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। शुभी पैथोलॉजी सेंटर में न तो कोई टेक्नीशियन मौजूद था और न ही पंजीकृत पैथोलॉजिस्ट मिला। सेंटर का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया था। ऐसी स्थिति में मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए केंद्र का संचालन तत्काल बंद करवा दिया गया। रीजेंसी हॉस्पिटल, सीतापुर हेल्थ केयर हॉस्पिटल, स्वर्णलता मेमोरियल हॉस्पिटल में भी मानकों का उल्लंघन मिला। सीएमओ ने चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में कमियों को दूर करने की हिदायत दी।