फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shubham, Shashi and Mohini won

Sitapur News: शुभम, शशि व मोहिनी ने मारी बाजी

Wed, 03 Dec 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 03 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shubham, Shashi and Mohini won
सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जीआईसी में दिव्यांग बच्चों की बालक-बालिकाओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत बालक अस्थि दिव्यांग और मूक बधिर दौड़ के साथ हुई। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज नेवादा के शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल के करन द्वितीय और शिवशंकर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, बालिका अस्थि दिव्यांग और मूक बधिर दौड़ में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महमूदाबाद की मोहिनी वर्मा प्रथम, श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल की शालू द्वितीय व हिंदू कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की पारूल ने तीसरा स्थान पर रही। बालकों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सिधौली के आर्यन शर्मा प्रथम, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मानपुर के रोहित द्वितीय और रौनक राज स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मानपुर ने तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से बालिकाओं की कुर्सी दौड़ में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मानपुर की शशि पहले, श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल की शालू द्वितीय और कृषक इंटर कॉलेज महोली की सुलोचना तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु और नगर अध्यक्ष पंकज पांडेय ने किया। इसमें लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पाण्डेय और जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने किया। निर्णायकों के रूप में विवेक कुमार शुक्ल, डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी, दीप कुमार वर्मा, लक्ष्मी, ख्याति आदि मौजूद रहे। आयोजन के दौरान नोडल अधिकारी जीआईसी के प्रधानाचार्य अशोक कुमार, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed