फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shraddha BJP's candidate for the post of District Panchayat President

श्रद्धा भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

Wed, 23 Jun 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shraddha BJP's candidate for the post of District Panchayat President
श्रद्धा सागर। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। भाजपा ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि टिकट श्रद्धा सागर को दिया गया है। वे गांजर क्षेत्र के वार्ड संख्या 58 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी चचेरी सास मधू गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।
विज्ञापन

श्रद्धा सागर को टिकट मिलना अप्रत्याशित नहीं है। जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम आने के बाद से दावेदारी में उनका नाम सबसे ऊपर चल रहा था। राजनीतिक गुणा भाग के माहिर खिलाड़ी कहे जाने वाले उनके ससुर शिवकुमार गुप्त ने पहले ही बिसात बिछा दी थी। आखिरकार, बुधवार को उन्हें इसका सुखद परिणाम मिला और श्रद्धा सागर को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन

हालांकि, भाजपा जीत के जरूरी कील कांटा दुरुस्त करने के चलते उम्मीदवार की घोषणा करने में सपा से पिछड़ गई। सपा ने करीब एक माह पहले ही संगीता राजवंशी नाम घोषित कर दिया था। जिला पंचायत अध्यक्षी के लिए 26 को नामांकन होना है। तीन जुलाई को वोटिंग होगी। ऐसे में अब जिले में राजनीति का पारा उछाल पर है। सपा और भाजपा अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने की पुरजोर कोशिशों में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी-योगी के धुरंधर जिला पंचायत अध्यक्षी किसी भी हाल में हाथ से जाने नहीं देना चाहते। उधर, टीपू के वजीर भी जिला पंचायत अध्यक्षी पर लगातार तीसरी बार काबिज होकर ताकत का अहसास कराने की कोशिश में हैं। किसकी कोशिश कामयाब होगी, ये तो आने वाली तीन जुलाई को दोपहर बाद ही पता चलेगा। उधर, बसपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।

...और तेज हुई जुबानी जंग
चुनाव के नजदीक आने के साथ नेताओं में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को सपा के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम और एसपी से मुलाकात करके भाजपा पर चुनाव में सत्ता की ताकत का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा भी नेताओं में जमकर जुबानी जंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed