फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shortage of teachers in three schools of Ashram system

Sitapur News: आश्रम पद्धति के तीन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी

Sat, 04 Jan 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shortage of teachers in three schools of Ashram system
सीतापुर। जिले में आश्रम पद्धति के तीन विद्यालय समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित हो रहे हैं। इसमें तकरीबन 887 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इन विद्यालयों में स्वीकृत पदों की तुलना में अध्यापकों की तैनाती कम है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं संचालित हो रही है। ये पद काफी समय से रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से खैराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत रहीमाबाद में आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय संचालित किया जा रहा है। यहां तकरीबन 366 छात्राएं अध्ययनरत हैं। महमूदाबाद के ग्राम हाजाीपुर में संचालित बालक विद्यालय में तकरीबन 245 छात्र पंजीकृत हैं। मूर्तजानगर में संचालित बालिका विद्यालय में तकरीबन 276 छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक आश्रम पद्धति विद्यालय में एक प्रधानाचार्य और 10 प्रवक्ता, 10 सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड और एक नर्स/ कंपाउंडर का पद स्वीकृत है। मगर स्वीकृत पदों की जगह पर 44 पद रिक्त हैं। इसका असर शिक्षा पर पड़ रहा है। एक विद्यालय में ही नियमित प्रधानाचार्य कार्यरत हैं। दो विद्यालयों में प्रभारी से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed