फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sharadiya Navratri starts today

Sitapur News: शारदीय नवरात्र आज से, घर-घर विराजेंगी महामाई

Mon, 22 Sep 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri starts today
सीतापुर। शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजार में नवरात्र की पूर्व संध्या पर खासी रौनक नजर आई। मां दुर्गा की शृंगार व पूजन सामग्री, कलश, फल आदि की खरीदारी में लोग मशगूल रहे। प्रतिपदा पर घरों में कलश स्थापना के साथ श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की स्तुति में लीन हो जाएंगे। नवरात्र पर शहर से लेकर नैमिषारण्य तक के देवी मंदिरों को बिजली की झालरों व फूलों से सजाया गया है। अष्टमी 30 सितंबर व नवमी एक अक्तूबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक श्रद्धालु देवी मंदिरों व घरों में माता रानी के नौ स्वरूपों की स्तुति में लीन रहेंगे। कलश स्थापना के साथ पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

भोर से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग जाएंगी। कई श्रद्धालु उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा करेंगे। शहर के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर आलमनगर, मां काली मंदिर, पंजाबी धर्मशाला व आंख अस्पताल मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई जगह पूजा पंडाल भी सजाए जा रहे हैं। नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजार में खासी रौनक रही। देर रात तक लोग पूजन में उपयोग होने वाली जरूरी सामग्री की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाथी पर आएंगी महामाई, पालकी पर होगी विदाई
नैमिषारण्य (सीतापुर)। महामाई का आगमन हाथी पर और प्रस्थान पालकी पर होगा। मां ललिता देवी मंदिर के प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री ने बताया कि देवी भागवत के अनुसार जब नवरात्र का प्रारंभ रविवार या सोमवार काे होता है तब माता की सवारी हाथी होती है l मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना अत्यंत शुभ माना गया है। जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो मौसम अनुकूल रहता है। अन्न, धन-धान्य की वृद्धि होती है। कृषि क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलती है। चारों ओर सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहता है। श्रद्धालुओं के लिए यह सुख और संपन्नता का संकेत माना जाता है।


कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
प्राचार्य प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि सोमवार सुबह 6:09 बजे से 8:06 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक है।



सुबह 8:30 बजे मां ललिता देवी की होगी आरती
नैमिषारण्य के मां ललिता देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान सुबह 8:30 बजे महामाई की आरती होगी। प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री ने बताया कि नित्य शाम आठ बजे भी आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed