फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven years imprisonment

हत्यारे भाई को सात वर्ष की कैद

Sun, 24 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment
अदालत का फैसला

अपर सत्र न्यायालय ने गैर इरादतन हत्या व मारपीट के मामले में दो भाइयों को सजा सुनाई है। इनमें एक को सात वर्ष की कैद तथा दूसरे को छह माह के कारावास की सजा मिली है। जुर्माना भी लगाया गया है। मुकदमे की पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद असलम ने की। 

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार छह अगस्त 2013 को लहरपुर के ग्राम जगदीशपुर कोरैया निवासी स्वामी दयाल का पुत्र रामपाल खेत में मेड़ बांध रहा था। उसी दौरान रामपाल के भाई नीरज वर्मा व रमाकांत वहां पहुंचे। इन दोनों ने रामपाल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इसी बीच गांव के चैतू व गुड्डू आदि दौड़कर खेत पर पहुंचे, उन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए लेकिन तब तक रामपाल घायल हो चुका था। अस्पताल जाने से पहले ही रामपाल ने दम तोड़ दिया। मामले में रामपाल के एक भाई प्रदीप ने नीरज वर्मा व रमाकांत के खिलाफ गैर इरातन हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन संतोष कुमार ने दोनों को दोष सिद्ध किया। न्यायाधीश ने रमाकांत को गैर इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास व पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मारपीट के मामले में छह माह के कठोर कारावास व 500 रुपये का अर्थदंड लगाया।


अर्थदंड न देने पर तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। वहीं, नीरज को छह माह के कठोर कारावास व 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थ दंड न अदा करने की दशा में एक सप्ताह का साधारण कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed