फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven withdrew their names in the by-election for the post of Nagar Palika President, 15 candidates remained in the fray

Sitapur News: नगर पालिका अध्यक्ष पद के उप चुनाव में सात ने वापस लिया नाम, मैदान में बचे 15 प्रत्याशी

Thu, 31 Jul 2025 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seven withdrew their names in the by-election for the post of Nagar Palika President, 15 candidates remained in the fray
सीतापुर। मिश्रिख व महमूदाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष पदों के लिए 22 लोगों ने नामांकन किया था। बुधवार को सात प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इससे अब 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं। इन्हें 31 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए 16 लोगों ने नामांकन किया था। जांच में सभी वैध पाए गए थे। इनमें से बुधवार को अंकुश राज विश्वकर्मा, रूबीना खातून, प्राची पटेल, तसनीम बानो, शिल्पी गुप्ता, रमाशंकर ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बालकृष्ण के समक्ष पहुंचकर नामांकन पत्र वापस ले लिया। उप चुनाव में अब सपा से आमिर अराफत, भाजपा से संजय वर्मा, निर्दलीय अतुल वर्मा, अमीर अहमद, अनूप कुमार, अंबरीश गुप्ता, नदीम अहमद, पुतान, राहुल पांडेय, संजय कुमार चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे ये चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, मिश्रिख नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार को नाम वापसी के दिन एसडीएम कोर्ट में एक नामांकन पत्र की वापसी हुई। निर्दलीय प्रत्याशी रंजना पत्नी श्याम किशोर द्वारा नामांकन वापस लिया गया। पांच महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन्हें बृहस्पतिवार को प्रतीक चिह्न मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed