फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven samples filled on the apprehension of adulteration

मिलावट की आशंका पर सात नमूने भरे

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Seven samples filled on the apprehension of adulteration
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रविवार को सिधौली इलाके में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सात खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी हरिशंकर लाल शुक्ला के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। एफएसओ अजय कुमार, कुसुम सिंह व राजेन्द्र प्रसाद के दल ने सिधौली में सात दुकानों पर छापा मारा। दुकानों से मिलावट की आशंका को लेकर सात नमूने भरे गए। इनमें खोया के दो, दूध का एक, सरसों तेल के दो, पनीर का एक व मिठाई का एक नमूना भरा।
विज्ञापन

खराब गुणवत्ता मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट कराई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 45 खाद्य कारोबार कर्ताओं व आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। खाद्य सुरक्षाधिकारी ने बताया कि अभियान सभी तहसीलों में दीवाली तक बराबर चलता रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वह अपने अपने खाद्य पदार्थों में मिलावट न करके शुद्ध खाद्य पदार्थ ही बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed