{"_id":"6733a572aac1269fcf007624","slug":"seven-more-dengue-patients-found-sitapur-news-c-102-1-slko1053-121878-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डेंगू के सात मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डेंगू के सात मरीज और मिले
Wed, 13 Nov 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल की जांच रिपोर्ट में मंगलवार को सात मरीज और मिले हैं। जिले में डेंगू से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 192 पहुंच गया है।
जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को करीब 2600 मरीज पहुंचे। इनमें से करीब एक हजार लोग बुखार, जुकाम व खांसी से परेशान थे। करीब 500 मरीजों की विभिन्न बीमारियों की पैथोलॉजी से जांच करवाई गई। कार्ड टेस्ट से चार व एलाइजा टेस्ट से तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज शुरू हो गया है। डेंगू वार्ड में इस समय 10 मरीज भर्ती है। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि भर्ती मरीज की बेहतर तरीके से देखभाल हो रही है। डेंगू से पीड़ित मरीजों की हालत खतरे से बाहर है।
प्राइवेट पैथाेलॉजी में भी बढ़ रही भीड़
जिला अस्पताल में जहां डेंगू के सात मामले सामने आए हैं। वहीं प्राइवेट पैथाेलॉजी में भी मरीजों की खूब जांचें हो रही हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास इन पैथाेलॉजी में निकलने वाले मरीजों का कोई आंकड़ा नहीं है। इससे जिले में डेंगू मरीजों की सही संख्या नहीं पता चल पा रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास केवल सरकारी अस्पतालों में डेंगू पॉजिटिव निकलने वाले मरीजों का ही आंकड़ा है।