{"_id":"58ed163e4f1c1b6137cf6a5c","slug":"seven-houses-ash-loss-of-three-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मकान राख, तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मकान राख, तीन लाख का नुकसान
Amarujala Bureau
Updated Tue, 11 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
थानगांव क्षेत्र के अयोध्यापुरवा गांव में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से सात मकान जल हो गए। हादसे में पांच बकरियां भी जल मरीं। करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना लेखपाल को दे दी गई है।
विज्ञापन
थानगांव क्षेत्र के अयोध्यापुरवा गांव में सोमवार की रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से गांव निवासी समीउल्ला, नवरोज, शाहिद, कल्लू व बकरीदी सहित सात लोगों के आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, जब कि नकदी, अनाज, बर्तन व कपड़े सहित करीब तीन लाख का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि फायर बिग्रेड व डायल 100 को सूचना दी गई, लेकिन आग बुझाए जाने तक दमकल टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
हालांकि डायल-100 टीम पहुंच गई थी। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक तहसील की ओर से पीड़ितों को कोई मदद नहीं मिल पाई। लोगों ने आर्थिक मदद की मांग की है।